ब्यूमाउंट। हर औरत की ख्वाहिश होती है कि उसका ध्यान रखने वाला एक हमसफर मिले, उसकी भी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी हो। कुछ ऐसे ही सपने टेक्सास के ब्यूमाउंट की रहने वाली निस्सा ने भी देखे थे, लेकिन उसकी जिंदगी खुशहाल होने की जगह बोझ बन गई है।
निस्सा ने अपना ये दर्द बयां किया एक टीवी कार्यक्रम में। निस्सा ने शो के दौरान कहा कि 700 पौंड वजन वाले शख्स चक से शादी कर वो एक नौकरानी की जिंदगी जी रही हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद चक से उनका संबंध एक पत्नी के बजाय एक मरीज़ की देख-रेख करने वाली महिला का रह गया है।
शो में निस्सा ने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने पति की सेहत पर रहता है। वो खुद को एक नौकरानी जैसा महसूस करती हैं।
निस्सा ने कहा कि जब किसी की शादी एक 600 पौंड वजन वाले व्यक्ति से हो जाती है तो समझा जा सकता है कि शादीशुदा जिंदगी कितनी मुश्किल होगी। अपने पति के साथ उनका कोई अंतरंग संबंध नहीं है और उनकी शादी एक मरीज की देख-रेख करने तक ही सीमित रह गई है।
निस्सा के लिए अपने छोटे-से बेटे की अकेले देखभाल करना और भी तनाव देने वाला है। वो कहती हैं कि अकेली मां होना अलग बात है, लेकिन अकेली मां होने के साथ ये और मुश्किल हो जाता है कि जब एक ऐसे आदमी की भी देखभाल करनी हो जो पूरी तरह आप पर निर्भर है।
आगे पढ़िए: क्यों निस्सा ने चक को चुना था अपना हमसफर ?