नई दिल्ली। भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक सफलता मिली है। 65 करोड़ किमी. के सफर पर भेजा गया मंगलयान, मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित हो गया है। भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने पहली बार में यह सफलता हासिल की है। न सिर्फ नासा ने इसरो को सफलता पर बधाई दी है, बल्कि विदेशी मीडिया ने भी अभियान की सफलता पर तारीफ की है। वर्ल्ड मीडिया ने इस सफलता पर भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। अमेरिका से छपने वाले अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि भारत ने इतने कम खर्च में मंगलग्रह पर यान भेजकर कमाल कर दिया।
नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हॉलीवुड फिल्म 'ग्रैविटी' से भी कम लागत में यह मिशन पूरा किया गया है।
आइए जानते हैं विदेशी मीडिया ने इस सफलता पर क्या कहा...
इतने कम दामों पर मिशन पूरा करना काबिले तारीफ है। सबसे बड़ी बात, इसरो ने इसे एक बार में करके दिखाया। जबकि दुनिया की अन्य एजेंसियां ऐसा नहीं कर सकी। मार्स ऑर्बिटर मिशन 'MOM' की सफलता के बाद भारत अमेरिका, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और पूर्व सोवियत यूनियन के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है।
आगे पढ़ें: भारत और इसरो की सफलता पर क्या कहा अन्य विदेशी मीडिया...