पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाक की शर्त मानी, तो भारत को मिलेगा एनएफएन का दर्जा !

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पीएमएल-एन सरकार की ओर से अगले महीने में भारत को एमएफएन यानी सर्वाधिक वरीयता प्राप्त देश का दर्जा देने की पेशकश ने सभी को चौंका दिया है। पाकिस्तान ने हाल ही में हुई व्यापार वार्ता के बाद ये संकेत दिए हैं। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान ने एक शर्त रखी है। शर्त के तहत पाकिस्तान चाहता है कि उसके 250 से 300 सामान को कम शुल्क पर भारत में प्रवेश मिले।
वाणिज्य मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी का कहना है कि बाज़ार में प्रवेश का भरोसा मिलने के बाद भारत को एमएनएफ का दर्जा दे दिया जाएगा। एमएनएफ दर्जे का मतलब 1,209 निषेधात्मक सामानों की सूची खत्म करने से है।
पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि नई दिल्ली इस सौदे पर विचार कर सकता है क्योंकि इस्लामाबाद ने एमएनएफ का दर्जा देने के लिए रोडमैप को कम कर दिया है। अब इस मामले में कोई प्रगति नई दिल्ली के रुख पर निर्भर है।
इधर, पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान का कहना है कि वो भाग को अगले महीने तक गैर-पक्षपाती बाज़ार प्रवेश देने को तैयार हैं। लेकिन ये तभी होगा जब भारत पाकिस्तान की ओर से बताए गए उत्पादों को भारतीय बाज़ारों में कम शुल्क पर प्रवेश देगा। पाकिस्तान ने सामानों की सूची भारत सरकार को दे दी है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।