रामेश्वरम. श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार को कच्चातिवू के आस-पास के इलाकों में हवा में गोली चलाकर भारतीय मछुआरों को खदेड़ दिया। उन्होंने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंकाई सैनिकों ने भारतीय मछुआरों के 20 से अधिक जाल भी नष्ट कर दिए। घटना ऐसे समय पर हुई, जब श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्सा भारत आए हुए हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति मंगलवार को भारत पहुंचे। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की। उसी समय श्रीलंकाई नौसैनिकों ने समुद्र में मछली पकड़ रहे 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।