पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian In Obama Administration PM Narendra Modi US Visit

इन छह भारतीय अमेरिकियों के बिना नहीं चल सकती ओबामा की सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- यूएसएआईडी प्रमुख राजीव शाह)
इंटरनेशनल डेस्क। ओबामा प्रशासन में भारतीयों की संख्या का अंदाजा पिछले दिनों हुए उस वाकये से आसानी से लगाया जा सकता है, जब एक अमेरिकी सांसद ने ओबामा प्रशासन के भारतीय मूल के अधिकारियों को भारतीय अधिकारी समझकर संबोधित कर डाला था। हालांकि, सांसद ने बाद में इसके लिए माफी मांगी, लेकिन इस वाकये ने अमेरिकी प्रशासन में भारतीय मूल के अधिकारियों की संख्या, उनकी काबिलियत और वफादारी को साफ जाहिर कर दिया।

ओबामा के दौर में सबसे ज्यादा भारतीय-अमेरिकी प्रशासनिक से लेकर नेतृत्व के स्तर पर अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। मोदी के अमेरिका दौरे पर हम ओबामा प्रशासन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे ऐसे ही कुछ भारतीय-अमेरिकियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

राजीव शाह, प्रमुख, यूएसएआईडी
भारतीय मूल के राजीव शाह (USAID) अमेरिकी राहत एजेंसी के प्रमुख हैं। वह ओबामा के प्रिय नौकरशाह और कैबिनेट सदस्य हैं। 2010 में हैती में आए भूकंप में अमेरिकी मदद के लिए बनी समिति के सह-अध्यक्ष थे। वर्तमान में वे ओबामा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट फीड द फ्यूचर फूड सिक्युरिटी इनिशिएटिव की अगुआई कर रहे हैं। यूएसएड में आने से पहले शाह शोध, शिक्षा और अर्थशास्त्र के अंडर सेक्रेटरी थे। राजीव शाह सात साल तक बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से भी जुड़े रहे।
आगे जानिए, ओबामा प्रशासन में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ और भारतीयों के बारे में...