पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian origin Woman Banker Arrested In UK In Ongoing Anti terrorism Operation

लंदन में भारतीय मूल की महिला बैंकर आतंकी होने के संदेह में गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधी अभियान के तहत भारतीय मूल की एक महिला बैंकर को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस की काउंटर टेरेरिज्म कमांड ने पूर्वी लंदन स्थित कुंतल पटेल के घर पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार किया था। कुंतल बारक्लेज बैंक में काम करती हैं। वो पूर्वी लंदन में टेम्स मजिस्ट्रेट पीठ में शामिल मजिस्ट्रेट मीना पटेल की बेटी है।
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय कुंतल को 26 जनवरी को आतंकवाद निरोधी, अपराध और सिक्युरिटी एक्ट 2001 के तहत अपराध के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच चल रही है। यह खुफिया विभाग की ओर से किया पहले से सुनियोजित ऑपरेशन था।
स्थानीय काउंसिलर रोन मेनली ने बताया कि इस घटना से वह हैरत में हैं। वह पटेल के परिवार को करीब 20 वर्षो से जानते हैं। मीना पटेल एक मजिस्ट्रेट है और सरकार के दायरे में रहकर काम करती हैं। वहीं, उनकी बेटी बैंक में हैं। छोटी बेटी पूनम एक फार्मासिस्ट हैं। वे ब्रिटेन के आम परिवारों की तरह हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।