पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडोनेशिया के जावा में भूस्खलन के चलते आठ की मौत 100 से ज्यादा लापता

इंडोनेशिया में भूस्खलन के चलते 8 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: भूस्खलन के बाद जारी राहत और बचाव अभियान
जकार्ता। इंडोनेशिया में जावा प्रांत के पहाड़ी जिले बंजारनेगारा में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में करीब 100 लोग लापता हो गए हैं। इनकी तलाश के लिए राहत और बचाव का अभियान जारी है। एक आपदा अधिकारी ने बताया कि राहतकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए है। बंजारनेगारा के जेमब्लंग गांव में भूस्खलन के कारण लगभग 105 मकान बह गए।
उन्होंने बताया कि राहतकर्मियों ने एक बच्चे समेत 17 लोगों के शव बरामद किए हैं। घायल 38 लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस, सैनिक और निवासियों समेत सैकड़ों राहतकर्मी मलबे और कीचड़ में से लापता लोगों की तलाश में लगे हैं। लगभग 370 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
आगे देखिए फोटो