पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुलेट ट्रेन डिजाइन करने वाले जापान के डिजाइनर केंजी इकुआन का निधन

बुलेट ट्रेन के डिजाइनर केंजी इकुआन का 85 साल की उम्र में निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोक्यो। जापानी डिजाइनर केंजी इकुआन का निधन हो गया। वे 85 साल के थे। उन्होंने बुलेट ट्रेन से लेकर लाल ढक्कन वाली किक्कोमान सोया सॉस की बोतल तक डिजाइन की थी। पूर्व भिक्षु केंजी ने किक्कोमान कार्प के लिए यह बोतल 1961 में डिजाइन की थी। उन्होंने यमाहा वीमास मोटरसाइकिल, टोक्यो और उत्तरी जापान को जोड़ने वाली कोमाची बुलेट ट्रेन, नारिता एक्सप्रेस एयरपोर्ट लाइनर समेत कई आॅडियो उपकरण डिजाइन किए थे।
भिक्षु बन गए थे
केंजी अपने पिता की मौत के बाद हिरोशिमा मंदिर में भिक्षु बन गए थे। उनके पिता की मौत शहर में गिराए गए परमाणु बम के रेडिएशन से हुई थी। बाद में उन्होंने डिजाइन में अपना करियर बनाया।