पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Inishdooey Island And World Best Private Islands For Sale

लंदन में एक मकान की कीमत में बिक रहा है ये आयरिश आयलैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आयरलैंड का ये आईनिशडूई टापू 1.38 करोड़ रुपए में बिक रहा है।)
लंदन। जब आप घर की कीमत में टापू खरीद सकते हैं तो घर खरीदने पर पैसा क्यों लगाना। एक आयरिश आइलैंड को करीब दो लाख डॉलर में खरीदा जा सकता है। सुनने में आपको यह रकम बड़ी लग सकती है, लेकिन यकीन मानिए यह ब्रिटेन में घर खरीदने से सस्ता है।
अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप आईनिशडूई नाम के इस टापू को खरीद सकते हैं। यह आइलैंड के नॉर्दर्न कोस्ट में स्थित है और यह डोनिगल आर्कियापेलॉजी का हिस्सा भी है। इसके लिए आपको 228000 डॉलर (करीब एक करोड़ 38 लाख रुपए) चुकाने होंगे। इतनी रकम खर्च करने के बाद आप अपने परिवार वालों को शान से बता सकते हैं कि आप एक टापू के मालिक हैं।
94 एकड़ में फैला है
ब्रिटेन के एक अखबार के मुताबिक, इस टापू की कीमत ब्रिटेन में एक औसत घर की कीमत से 81000 डॉलर कम है। यह टापू 94 एकड़ में फैला हुआ है। यानी यह घाटे का सौदा तो बिल्कुल नहीं है। हालांकि, इस टापू के साथ छोटी-सी समस्या यह है कि जब तक मौसम अच्छा न हो, आप यहां नहीं जा सकते। यहां पहुंचने के लिए आपको बोट या हेलिकॉप्टर की जरूरत पड़ेगी।
आगे देखिए, 19 निजी आइलैंड जो बिकने के लिए है तैयार...