पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसबुक की मशहूर फोटो शेयरिंग सोशल साइट्स 'इंस्टाग्राम' के यूजर बढ़े

इंस्टाग्राम ने किया 30 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा किया पार, टि्वटर को पीछा छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। मशहूर फोटो शेयरिंग सोशल साइट 'इंस्टाग्राम' ने 30 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को ऑथेन्टिकेट सेलिब्रिटी मेंबर्स के नए सिस्टम की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की।

इसी के साथ यूजर्स के मामले में इंस्टाग्राम ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर को भी पीछा छोड़ दिया है। टि्वटर ने बीते सितंबर के आखिर में अपने 28.4 करोड़ यूजर होने का दावा किया था।
इंस्टाग्राम के चीफ एग्जीक्यूटिव केविन सिस्ट्रोम ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि चार साल पहले दो दोस्तों ने वैश्विक समुदाय के साथ एक सपना देखा था। अब यहां सात करोड़ फोटोज और वीडियोज हर दिन शेयर किए जाते हैं।
केविन ने बताया कि कंपनी जल्द ही सेलिब्रिटी, एथलीट और ब्रांड्स के लिए वेरिफाइड बैजेस की शुरुआत करने वाली है। इससे इंस्टाग्राम के यूजर्स में विश्वनीयता बढ़ेगी और कॉपीकेट्स से भी बचाव होगा। यह बैजेस कुछ दिनों में दिए जाने लगेंगे।
अधिकारी ने बताया कि वे इंस्टाग्राम को फर्जी और स्पैमी अकाउंट से बचाना चाहते हैं। इसके साथ झूठे अकाउंट्स को डिएक्टिवेट भी कर दिया जाएगा। फेसबुक ने भविष्य में इंस्टाग्राम की संभावनाओं को देखते हुए 2012 में उसका अधिग्रहण कर लिया था। इसकी कीमत एक बिलियन डॉलर के करीब थी।