पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की राय

\'KILLER AAP\' को भारी बहुमत, दिल्ली चुनाव पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की राय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। वहीं, केंद्र में सरकार बनाने के बाद एक के बाद एक असेंबली चुनाव जीतने वाली बीजेपी को यहां बुरी हार का मुंह देखना पड़ा है। 'AAP' की इस जीत की गूंज अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुनाई दे रही है। हफिंगटन पोस्ट ने 'AAP' को 'किलर' बताया है। वहीं, गार्जियन ने लिखा है कि भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी ने दिल्ली चुनावों में मोदी को जबरदस्त झटका दिया है।
पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' ने 'AAP' की जीत से ज्यादा इसे मोदी की हार बताया है। आइए, जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की क्या है राय।
'द डॉन'
हेडिंग- Narendra Modi concedes defeat in Delhi state election
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द डॉन' ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार ज्यादा बताया है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि बीजेपी को इस चुनाव में भारी हार का मुंह देखना पड़ा, जो केंद्र की सत्ता में आने के बाद पार्टी की पहली हार है। डॉन ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रचारक अरविंद केजरीवाल की पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को भी अपनी रिपोर्ट में जगह दी। इसमें मोदी ने केजरीवाल को बधाई दी है और दिल्ली के विकास में केंद्र के समर्थन का विश्वास दिलाया है।
आगे पढ़िए, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अन्य मीडिया की राय...