पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IPhones Shipments Delayed Due To Record Orders

आईफोन 6 की रिकॉर्डतोड़ प्री-बुकिंग, 4 हफ्ते बाद हो पाएगी डिलिवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। एप्पल आईफोन 6 को खरीदने के लिए लोगों को तीन-चार हफ्तों का इंतजार करना पड़ेगा। प्री-बुकिंग के दौरान रिकार्डतोड़ ऑर्डर आने के बाद कंपनी को बाजार में फोन पहुंचाने में समय लगेगा।
हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 6 की बिक्री, 19 सितंबर से अमेरिकी बाजार में शुरू होनी थी। हालांकि, गुरुवार से ही कंपनी, ऑनलाइन ऑर्डर लेने शुरू कर चुकी है। 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 6 प्लस मॉडल की बिक्री एक महीने बाद शुरू होगी, जबकि 4.7 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 6 की डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू होगी।
कॉन्ट्रेक्ट के तहत आईफोन 6 बेच रही टेलीकॉम कंपनियों Verizon Wireless, AT&T और Sprint Corp की वेबसाइट्स पर भी शिपमेंट में देरी का मैसेज दिखाई दे रहा है। इन कंपनियों ने फोन डिलीवर करने के लिए 6 महीनों का वक्त मांगा है।
एप्पल प्रवक्ता ट्रडी मुलर ने इस संबंध में बताया, "आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की रिस्पॉंस काफी शानदार मिल रहा है। एक ही दिन में रिकार्डतोड़ प्री-ऑर्डर बुकिंग की गईं।"