पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IS Militants Killed In Syrian Airstrikes

सीरियाई सेना के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के 17 आतंकी मारे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहिरा। सीरिया के उत्तर पूर्वी भाग में सीरियाई सेना के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के 17 आतंकी मारे गए। यह जानकारी मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑबजर्वेटरी की रिपोर्ट में दी गई है। गैर सरकारी संगठन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जिस क्षेत्र में हमला किया गया। वहां मृतकों की संख्या और ज्यादा तकरीबन 26 तक हो सकती है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 
 
सीरियाई विमानों ने यह हमला दीर अल जूर प्रान्त के अलतबानी क्षेत्र में रात के वक्त किया। यह प्रान्त उग्रवादियों के कब्जे में है। हमले में सीरिया के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इसमें एक बच्च भी मारा गया। हमला उग्रवादियों के प्रशिक्षण केन्द्र पर किया गया।