पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्लामिक स्टेट की हिजाब फैक्ट्री की तस्वीरें सामने आईं

इस्लामिक स्टेट की हिजाब फैक्ट्री की तस्वीरें सामने आईं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोसुल। इंटरनेट पर इस्लामिक स्टेट की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें महिलाओं को हिजाब फैक्ट्री में काम करते दिखाया गया है। माना जा रहा है कि तस्वीरों में दिखाई दे रही फैक्ट्री इराक के निन्वेह में है और इसे आईएसआईएस द्वारा संचालित किया जा रहा है।
ये तस्वीरें 'इन्फोर्मेशन ऑफिस ऑफ द मेंडेट ऑफ निन्वेह' ने एक ब्लॉग पर पोस्ट की हैं, जिन्हें 'द नेम ऑफ गॉड एंड मर्सीफुल' शीर्षक दिया गया है। गौरतलब है कि यह वही संगठन है, जो इस्लामिक स्टेट द्वारा की जाने वाली नृशंस हत्या की तस्वीरें जारी करता है।
क्या है तस्वीरों में
इन तस्वीरों में एक फैक्ट्री में बुर्का पहने कई महिलाएं सिलाई मशीन पर हिजाब तैयार करती दिख रही हैं। महिलाओं के आसपास छोटे बच्चों खेलते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तस्वीरें उत्तरी इराक के निन्वेह प्रांत की एक फैक्ट्री की हैं। हालांकि, इन्हें 30 जनवरी को पोस्ट किया गया था, लेकिन इस ब्लॉग को दुनिया भर से 10,000 हिट्स मिले हैं और तस्वीरों को सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर निन्वेह पर जून 2014 में इस्लामिक स्टेट ने कब्जा कर लिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए http://nasher.me/hijab/ पर पोस्ट की गई तस्वीरें।