यू-ट्यूब स्क्रीनशॉट: सीरिया में ट्रेनिंग के दौरान इस्लामिक स्टेट के लड़ाके
इस्लामिक स्टेट। दुनिया के बेहद खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कड़ी ट्रेनिंग से गुजरते हुए अपने लड़ाकों का वीडियो जारी किया है। इस्लामिक स्टेट ने इसे 'ब्लैक वार ट्रेनिंग कैंप' नाम दिया है। वीडियो को देखकर लगता है कि इसे प्रोफेशनली मल्टी कैमरे की मदद से शूट किया गया है।
यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में कई नकाबपोश आतंकी पश्चिमी देशों के प्रशिक्षित विशेष सुरक्षा बलों की तरह ट्रेनिंग लेते दिखाई दे रहे हैं। इसमें आतंकियों को पहाड़ों से रस्सी के बल नीचे उतरते हुए, जिप वायर से एक जगह से दूसरी ओर जाते हुए और बिल्डिंगों में दबे पांव घुसते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में अरबी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शाता है कि आतंकी किसी मिलिट्री की मदद से ये ट्रेनिंग ले रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पीछे सऊदी अरब को माना जा रहा है।
तकरीबन एक मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को आमने-सामने की लड़ाई लड़ने के लिए भी ट्रेन किया जा रहा है। आगे तस्वीरों में आप आतंकियों को हैंड टू हैंड कॉम्बेट और फिटनेस ड्रिल करते देख सकते हैं। इस दौरान एक आतंकी तेजी से ननचक्स (nunchucks) का इस्तेमाल करता दिखाई देता है, जिसे कुछ आतंकी घुटने पर बैठकर देख रहे होते हैं।
जानकारों का कहना है कि इस वीडियो को जारी कर इस्लामिक स्टेट ने यह बताने की कोशिश की है कि उसके पास लड़ाकों की कमी नहीं है। दूसरा ये कि उसके लड़ाके कहीं ज्यादा प्रशिक्षित हैं। विश्लेषक चार्ल्स लिस्टर और आईएचएस जेन्स के मुताबिक, सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लगभग 45,000 लड़ाके हैं।
आगे तस्वीरों में देखें, आतंकियों की कड़ी ट्रेनिंग और अंतिम स्लाइड में वीडियो...