पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Isis Linked Group Threatens To Kill French Hostage

ISIS से जुड़े अल्जीरियाई आतंकी समूह ने फ्रांसीसी बंधक को दी मार डालने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीडियो स्क्रीनशॉट: दो बंदूकधारी नकाबपोश आतंकी के बीच में बैठा फ्रांसीसी बंधक।
अल्जीयर्स। इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक अल्जीरियाई आतंकी समूह ने फ्रांसीसी नागरिक के अपहरण का दावा किया है। समूह ने सोमवार को धमकी दी कि अगर पेरिस ने 24 घंटे के अंदर इराक में हवाई हमले बंद नहीं किए, तो वह फ्रांसीसी नागरिक हर्व गौर्डल की जान ले लेगा।
जुन्द अल-खिलिफा (खलीफा क्षेत्र के लड़ाके) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दो बंदूकधारी नकाबपोश आतंकी के बीच में पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स बैठा हुआ है। फ्रांस सरकार ने भी वीडियो की पुष्टि कर दी है। यह वीडियो इस्लामिक स्टेट द्वारा दुनिया के मुसलमानों को जिहाद में शामिल होने और पश्चिमवासियों को मारने की अपील के ठीक बाद आया है।
गौरतलब है कि दो अमेरिकी पत्रकारों की सिर कलम करने वाली नृशंस घटना के बाद अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खात्मे की कसम खाई है। अमेरिका के इस अभियान में 50 से ज्यादा देश सहयोग कर रहे हैं, जिसमें फ्रांस भी शामिल है। हाल ही में फ्रांस ने इस्लामिक स्टेट पर हवाई हमले किए थे।
आगे देखें वीडियो...