बेरुत। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने उत्तरी सीरिया में 16 कुर्द गांवो पर कब्जा कर लिया है। इन गांवो पर कब्जा जमाकर आईएस तुर्की के निकट सीमा पर अयाल अल अरब शहर की तरफ बढ गए हैं।
कुर्दिश सेना के एक अधिकारी और मानवाधिकार संगठन ने आज बताया कि आईएस के आतंकवादियों ने टैंकों समेत भारी हथियारों का इस्तेमाल करके कोबानी शहर के निकट हमला किया।
सीरियाई ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्रयूमन राइट्स के संस्थापक रामी अब्दुलरहमान ने बताया कि आईएसआईएस के आतंकवादियों ने कल गांवों पर कब्जा कर लिया और ये आतंकवादी अयाल अब अरब शहर की तरफ और आगे बढ गए हैं।