पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसआईएस मृत लड़ाकों के अंगों को बेचकर भी कमा रहा बड़ा प्रॉफिट

तेल ही नहीं, मानव अंगों के कारोबार में भी प्रॉफिट कमा रहा है ISIS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: इस्लामिक स्टेट के लड़ाके
रक्का। इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सिर्फ तेल से ही धन की उगाही नहीं कर रहा, बल्कि उसके पास इसके और भी कई स्रोत हैं। अंग्रेजी वेबसाइट 'अल मॉनिटर' की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक में आईएसआईएस अपने मृत लड़ाकों के अंगों को बेचकर बड़ा प्रॉफिट कमा रहा है। यही वजह है कि वह इराक और सीरिया के अलावा बाकी देशों में आसानी से युद्ध लड़ रहा है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी ये कह चुका है कि आईएसआईएस के पास इतना बड़ा शस्त्रागार है, जिससे वह लगातार दो साल तक युद्ध जारी रख सकता है।
बता दें कि 2 बिलियन डॉलर (1240 करोड़ रुपए से ज्यादा) के सालाना रेवेन्यु के साथ आईएसआईएस दुनिया का सबसे धनी आतंकी संगठन है। फोर्ब्स इजरायल के अनुमान के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट की दैनिक आय 3 मिलियन डॉलर (लगभग 19 करोड़ रुपए) है।
इराक और सीरिया में इस आतंकी संगठन की आय का मुख्य स्रोत तेल है। हालांकि, इराक से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। मोसुल सूत्रों का दावा है कि इस्लामिक स्टेट ने अब मानव अंगों की तस्करी में निवेश करना शुरू कर दिया है। अल मॉनिटर के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट सऊदी अरब के सर्जन व डॉक्टरों की मदद से मोसुल में मानव अंगों की तस्करी को अंजाम दे रहा है। वेबसाइट ने मोसुल से स्थानीय डॉक्टर का हवाला देते हुए लिखा है कि आईएसआईएस 'मानव अंगों की तस्करी के विशेषज्ञ नेटवर्क' का इस्तेमाल कर रहा है।
मोसुल में इराकी डॉक्टर सिरुवन अल मोसुली ने अल मॉनिटर को बताया, "सर्जरी को अस्पताल में अंजाम दिया जाता है। फिर तेजी से नेटवर्क के जरिए उसकी तस्करी की जाती है।" मोसुली ने कहा, "इस्लामिक स्टेट ने इसके लिए कई विदेशी और अरबी सर्जनों को हायर किया है।" साथ ही कहा, "लेकिन उन्हें स्थानीय डॉक्टरों से न घुलने-मिलने की सख्त हिदायत दी गई है।"
माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट इराक के बाहर सऊदी अरब और तुर्की सरीखे देशों में मानव अंगों की तस्करी कर रहा है। रिपोर्ट ये भी कहती है कि मृत लड़ाकों के अलावा इस्लामिक स्टेट बंधक बनाए हुए यजीदी समुदाय के लोगों और ईसाई बंधकों के अंगों को बेचकर भी प्रॉफिट कमा रहा है।
आगे तस्वीरों में देखें, इराक में ताजा हालात...