पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ISIS Releases Haunting Propaganda Video Of British Hostage

ISIS ने जारी किया एक और वीडियो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: जॉन कैंटली वीडियो का स्क्रीन शॉट)
रक्का। आतंकी संगठन ISIS ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें ब्रिटेन के पत्रकार जॉन कैंटली खुद को ISIS का बंधक बता रहे हैं। तीन मिनट के इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में जॉन कैंटली एक अंधेरे कमरे में हैं। वो एक न्यूज एंकर की तरह अपनी बात रख रहे हैं।ऐसा लग रहा है कि वो एक दी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के राडार पर है। दो अमेरिकी पत्रकारों की नृशंस हत्या करने वाले आईएसआईएस ने कुछ दिन पहले ब्रिटिश नागिरक डेविड हेंस का सिर कलम करने का दावा किया था। (पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
साथ ही वीडियो जारी कर ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन को धमकी दी थी कि उसका अगला निशाना ब्रिटिश नागरिक एलन हेनिंग हो सकता है। एलन सीरिया में अंतरराष्ट्रीय संस्था 'एजेंसी फॉर टेक्निकल कॉपरेशन एंड डवलेपमेंट' के लिए काम करता था।
कौन हैं कैंटली
ब्रिटेन के पत्रकार जॉन कैंटली का अपहरण नवंबर 2012 में ISIS ने सीरिया में किया था। कैंटली ने द संडे टाइम्स, द सन और द संडे टेलीग्राफ जैसे ब्रिटेन के कई बड़े अखबारों और मैग्जीन्स में काम किया है।
क्या है वीडियो में
वीडियो में कैंटली कहते हैं कि नवंबर 2012 में मैं सीरिया आया था। इस दौरान ISIS ने मेरा अपहरण कर लिया। पिछले दो सालों में कई चीजें बदल गई हैं। जैसे इस्लामिक स्टेट का काफी विस्तार हो चुका है। वो पूर्वी सीरिया और पश्चिमी इराक के अधिकांश हिस्सों तक फैल चुका है। ये क्षेत्र ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों के क्षेत्रफल से ज्यादा है। वीडियो में कैंटली कहते हैं कि आप सोच रहे होगें मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योकि मेरे सिर पर बंदूक रखकर ऐसा कहलाया जा रहा है। वो कहते हैं ये सही है कि मैं एक बंदी हूं हो सकता है मैं जिन्दा रहूं या न रहूं। वो इस वीडियो को यूरोपियन मीडिया की सच्चाई बताने वाला कहते हैं। वीडियो में कैंटली यह चेतावनी देते हुए दिखाए गए हैं कि इराक और अफगानिस्तान में सबसे कुख्यात युद्धों के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ISIS के खिलाफ युद्ध शुरू न करें।