फोटो: नाजी स्टाइल में बच्चों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता ISIS कमांडर।
दमिश्क। सीरिया में इस्लामिक स्टेट द्वारा चलाए जा रहे आतंकी ट्रेनिंग स्कूलों की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें कम उम्र के बच्चे हथियारों के साथ दिख रहे हैं।
'कैलिफेट कब्स' नाम की तस्वीरों में करीब 10 साल के बच्चे आर्मी ड्रेस में दिख रहे हैं और उनके हाथों में खतरनाक हथियार भी हैं। नकाब से चेहरा ढंके इन बच्चों के पीछ इस्लामिक स्टेट का बैनर भी लगा है।
इस्लामिक स्टेट के आधिकारिक मीडिया द्वारा इन तस्वीरों के जरिए बताया गया है कि यह कैंप राजधानी दमिश्क के पास ही खोला गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सीरिया के कई इलाकों में इस तरह के कैंप शुरू किए गए हैं, जिनमें बच्चों को आतंकी ट्रेनिंग दी जा रही है।
ये हाई क्वालिटी तस्वीरें जस्टपेस्ट डॉट इट वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।
एक तस्वीर में एक व्यक्ति बच्चों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता दिख रहा है। उनके पीछे एक मिनी बस खड़ी है, जिस पर इस्लामिक स्टेट का झंडा लगा हुआ है।
आगे देखें तस्वीरें, जिनमें बच्चे हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं...