पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्लामिक स्टेट ने 'समलैंगिक' को ऊंचाई से फेंका, पत्थर मार उतारा मौत के घाट

PHOTOS: ISIS ने एक 'समलैंगिक' को ऊंचाई से फेंका, फिर पत्थर मार उतारा मौत के घाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ऊंची बिल्डिंग से समलैंगिक (लाल घेरे में) को नीचे फेंकते इस्लामिक स्टेट के आतंकी।
बगदाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने दिल दहला देने वाली नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें आतंकियों का एक समूह उत्तरी इराक में एक ऊंची इमारत से एक शख्स को नीचे फेंकते दिख रहा है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त शख्स पर समलैंगिक होने का आरोप था। बता दें कि इस्लामिक स्टेट ने एक महीने से भी कम वक्त में समलैंगिकता के मुद्दे पर यह तीसरी हत्या की है। आईएसआईएस की इस हरकत को CIA की आतंकियों को टॉर्चर करने से जुड़े हुए खुलासे के बदले के तौर पर उठाया कदम माना जा रहा है।
आतंकियों ने फोटोज एक जिहादी वेबसाइट पर पोस्ट किए हैं। तस्वीर में समलैंगिक होने के दोषी व्यक्ति को बिल्डिंग से नीचे फेंकते समय ऊपर कम से कम आठ आतंकी दिखाई दे रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक, विलाएत-अल-फुरत (सीरिया और इराक की सीमा से लगा शहर) में इस्लामिक कोर्ट ने व्यक्ति को समलैंगिक होने का दोषी पाते हुए उसे शहर की सबसे ऊंची जगह से फेंकने का फरमान सुनाया। यही नहीं, कोर्ट ने उसे पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने का भी हुक्म दिया था। आईएसआईएस के आतंकियों ने इसी शहर में एक सार्वजनिक जगह पर बलात्कार के तीन आरोपियों की हत्या करने के बाद उन्हें रस्सी से टांग दिया। इनकी भी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। (ये भी पढ़ें: सिर्फ एक महीने में 5,000 से ज्यादा मौतें:रिपोर्ट)
आगे देखें संबंधित फोटोज (WARNING: GRAPHIC CONTENT)