पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ISIS ने अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले का शव का किया सौदा!

सामने आई ISIS की दरिंदगी, जेम्स फोले की हत्या के बाद अब शव का किया सौदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अमेरिकी बंधक जेम्स फोले और आईएसआईएस आतंकी 'जिहादी जॉन'।
बगदाद आईएसआईएस की दरिंदगी का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। वेबसाइट बजफीड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दुर्दांत आतंकी संगठन ने अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की सिरकटी लाश को भी बेचने की कोशिश की है। वेबसाइट के मुताबिक, आईएसआईएस ने कथित तौर पर 10 लाख रुपए में ये सौदा तय किया है। हैरानी की बात ये है कि फोले के परिवार से ये सौदा करने की जुर्रत की गई है।
वेबसाइट ने मिडल ईस्ट के तीन दलालों से बातचीत की, जिनका कहना है कि वे डीएनए टेस्ट से साबित कर सकते हैं कि लाश फोले की ही है। फोले पहले अमेरिकी बंधक थे, जिनकी अगस्त महीने में आईएसआईएस आतंकी ने नृशंस हत्या कर दी थी। उसके बाद से अब तक दो और अमेरिकी व ब्रिटिश बंधकों की हत्या कर दी गई है। बजफीड के मुताबिक, जिन तीन से उसने बातचीत की है, उनमें एक सीरियाई विद्रोही, दूसरा बिजनेसमैन और तीसरा फ्री सीरियन आर्मी (एफएसए) का अधिकारी है। एफएसए को अमेरिकी समर्थन प्राप्त है। एफएसए सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध लड़ रही है।
सीरियाई विद्रोही ने जबहात अल-नुसरा के साथ ताल्लुकात का भी दावा किया है। उसके मुताबिक, उसका मानना है कि मानवता के नाते फोले का शव उसके परिवार को सौंप दिया जाना चाहिए। अल-नुसरा सीरिया में अल कायदा समर्थित एक आतंकी गुट है। वेबसाइट को विद्रोही ने बताया, "हमने 10 लाख रुपए की मांग की है। पहचान के लिए हम डीएनए रिपोर्ट भी तुर्की भेजेंगे, लेकिन पहले पैसा।" उसने कहा है कि बिना पैसे डीएनए रिपोर्ट भी नहीं देंगे। वहीं, एफएसए अधिकारी ने वेबसाइट को खबर प्रकाशित नहीं करने की चेतावनी दी, क्योंकि उसका मानना था कि डील का खुलासा होते ही अमरिकी सरकार उसमें अड़ंगा लगा देगी।
आगे देखें, अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की सीरिया और लीबिया से रिपोर्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें...