पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ISIS के आतंकियों ने ईशनिंदा के आरोप में चार लोगों का सिर कलम किया

ISIS ने ईशनिंदा के आरोप में चार लोगों का सिर किया कलम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरूत। सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने ईशनिंदा के आरोप में चार लोगों का सिर कलम कर दिया है। ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने आज बताया कि आईएस ने होम्स शहर में ईशनिंदा के आरोप में चार लोगों का सिर कलम कर दिया। संगठन ने बताया कि मंगलवार को भी आईएस ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
स्थानीय निवासियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के जिन हिस्सों पर आईएस का कब्जा है वहां आतंकवादियों ने ईशनिंदा, चोरी, रेप और समलैंगिकता को शरिया कानून का उल्लंघन बताते हुए कई लोगों का सिर कलम किया है और पत्थर मारकर उनकी हत्या की है।आब्जर्वेटरी ने यह भी बताया कि आईएस ने उत्तरी शहर मनबिज में शुक्रवार की नमाज के बाद एक महिला और एक पुरूष की रेप के आरोप में पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी।