पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Israeli Religious Party Anger At Girlfriend Choice Of Netanyahu’s Son

गैर यहूदी लड़की से प्रधानमंत्री के बेटे की डेटिंग पर कट्टर पंथी नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यरूशलम. इजरायल की अति कट्टरवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के बेटे की गैर यहूदी युवती से चल रही डेटिंग पर नाराजगी जाहिर की है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के बेटे येर नेतान्याहू नार्वे की सांद्रा लेकांगर से अफेयर चल रहा है। दोनों की इजरायल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी।

प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने भी अपने बेटे के नार्वे की लड़की के साथ संबंधों की बात स्वीकारी है। कट्टरपंथी पार्टी शास के नेता अर्येह देरी ने कहा कि यहूदी लोगों के लिए इस मामले की बड़ी महत्ता है।

शास नेता ने कहा,“मैं किसी व्यक्तिगत मामले की आलोचना नहीं करना चाहता लेकिन उसके लिए स्वर्ग वर्जित होगा’’।

इजरायल के समाज में मुद्दों पर धार्मिक कट्टरपंथियों का हंगामा निर्देशात्मक होता है जबकि जनसंख्या के मामले में ये केवल 20फीसदी ही हैं।