(File Photo - मारवान क्वास्मी और अमर अबू आयशा)
येरुशलम। इजरायली सैनिकों ने मंगलवार को दो फलस्तीनी नागरिकों की हत्या कर दी। इनपर जून में वेस्ट बैंक में तीन इजरायली युवकों की हत्या का आरोप था।
तीन इजरायली किशोरों की हत्या के आरोपी युवक मारवान क्वास्मी और अमर अबू आयशा की तलाश पिछले कई महीनों से जारी थी। हेब्रोन निवासी मारवान और क्वास्मी ने 12 जून को तीन यहूदी युवकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी।
हेब्रोन निवासियों के अनुसार, मंगलवार की सुबह सैनिकों ने एक घर को घेर लिया और युवकों की हत्या कर दी।
इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पीटर लर्नर ने टेलीफोन पर बताया कि जून महीने से ही इनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। तलाश के दौरान दो अन्य युवकों भी मारे गए।
उन्होंने बताया, "हमने उनपर गोलियां चलाई और बदले में उन्होंने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में वे मारे गए। एक युवक के बारे में हमारी जानकारी पुख्ता है।"
फलस्तीनी अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इजरायल के मुताबिक, मारे गए युवकों का संबंध हमास से था।