इंटरनेशनल डेस्क। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भेजा गया यान मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित हो गया है। इसी के साथ भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने एक ही बार में इस मिशन में सफलता हासिल की है। 65 करोड़ किलोमीटर दूर भेजे गए यान की ओर से ट्वीट किए जा रहे हैं।
इसरो ने ISRO's Mars Orbiter (@MarsOrbiter) नाम से टि्वटर हैंडलर बनाया है, जिसके जरिए यान की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
ISRO's Mars Orbiter हैंडलर द्वारा अब तक किए गए ट्वीटस् पढ़िए:
1. "@MarsCuriosity दिन कैसा है? संपर्क में रहना। मैं आसपास हूं।"
2. "मैं नाश्ते के बाद वापस आता हूं। ये सूरज की रोशनी, आपकी बैटरी के लिए अच्छी है।"
3. "जो लाल है, वो मंगल ग्रह है और यही है मेरी कक्षा का फोकस?"
@MarsOrbiter के
ट्विटर हैंडलर से दो अन्य टि्वटर अकाउंट्स को फॉलो किया गया है। जिनमें से एक @MarsCuriosity और दूसरा है @MarsRovers
मार्स क्यूरोसिटी, मंगल ग्रह की सतह पर पांच अगस्त 2012 से अध्ययन कर रहा है, जबकि मार्स रोवर, मंगल की सतह पर जनवरी 2004 से है।
मार्स क्यूरोसिटी ने इसरो यान के मंगल की कक्षा में स्थापित होने की सफलता पर बधाई ट्वीट किया।
@MarsCuriosity ने ट्वीट किया
"नमस्ते @MarsOrbiter! मंगल की कक्षा में पहुंचने पर @Isro को बधाई।"