फोटो: स्पेस एलिवेटर का ग्राफिक्स व्यू
मेलबर्न। जापान की एक निर्माण कंपनी एक ऐसी लिफ्ट बनाने जा रही है जो इंसानों और सामान को अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन तक ले जाएगी। ये लिफ्ट अंतरिक्ष में 96,000 किमी की ऊंचाई तक वर्ष 2050 तक बन कर तैयार हो जाएगी।
जापान की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी ओबायशी का कहना है कि सीधी रेखा में चुंबकीय मोटर से चलने वाली रोबोटिक कारों को नवनिर्मित स्पेस स्टेशन तक ले जाया जाएगा। इस लिफ्ट में लोगों को सामान के साथ ले आया और ले जाया जाएगा।
इस लिफ्ट से जाने आने की लागत अंतरिक्ष में एक राकेट छोड़े जाने की लागत से कई गुना कम होगी। कंपनी का कहना है कि लिफ्ट से अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में सात दिन लगा करेंगे। अंतरिक्ष में ले जाने जितनी लंबी और केबिल वर्ष 2030 तक तैयार हो जाएगी।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...