पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदुबई. अल कायदा सरगना अल जवाहिरी ने अलकायदा से जुड़े जेहादी और मुस्लिमों के बीच सीरिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने की अपील की। अल जवाहिरी ने इंटरनेट पर एक ऑडियो संदेश पोस्ट किया है जिसमें दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
जवाहिरी ने यू-ट्यूब पर अपलोड की गई रिकॉर्डिंग में कहा कि हर व्यक्ति असद सरकार के खिलाफत करने के लिए स्वतंत्र है। जेहाद और इस्लाम दो भाई हैं और इनके बीच की लड़ाई अब खत्म होनी चाहिए।
वहीं, सीरिया में चल रहे संघर्ष खत्म होने के बाद सीरियाई विपक्ष ने अपनी मांगे पूरी किए जाने की मांग की। विपक्ष ने कहा कि संघर्ष होने के बाद देश में परिवर्ती सरकार चुनी जाए जिसमें राष्ट्रपति बशर अल-असद के लिए कोई जगह न हो।
विपक्ष के नेता अहमद जारबा ने बताया कि सीरिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और दुनिया की कई ताकतों की ओर से समझौता कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह चाहते हैं कि असद के बिना सीरिया का भविष्य हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.