इंटरनेशनल डेस्क। लंदन के रहने वाले स्टीव फैब्स बच्चों के लिए धन जुटाने के मकसद से दुनिया मापने निकले हैं। पेशे से डॉक्टर स्टीव फैब्स ने अपना सफर लंदन से 2010 में शुरू किया था। पिछले 6 सालों में वे करीब 73 देशों का सफर करते हुए 85 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। क्या है डॉक्टर स्टीव के इस सफर का मकसद...
- डॉ स्टीव ने अपना ये सफर बच्चों के लिए शुरू किया है।
- इस काम और जुनूनी सफर के लिए स्टीव अपनी नौकरी भी छोड़ चुके हैं।
- अपने सफर में वे बच्चों को जागरूक करते हुए उनका इलाज करते हैं।
- अपने सफर के दौरान वे करीब 30 लाख रुपए जुटा चुके हैं।
- रोजाना उन्हें 10 डॉलर करीब (680 रुपए) खर्च करने की छूट है।
जान जोखिम में डालकर घूम रहे
- अपने इस सफर में स्टीव को काफी जोखिमों का सामना करना पड़ता है।
- स्टीव का पेरू में बंदूक की नोंक पर अपहरण भी हो चुका है।
- बमुश्किल बंदूकधारियों के चंगुल से छूटे थे स्टीव।
रास्ते में पैसे भी खत्म हो गए थे
- सफर पर निकलने से पहले स्टीव के पास एक अच्छी नौकरी थी।
- स्टीव को पसंद है एंडवेंचर और नई चुनौतियां।
- यात्रा के दौरान मैक्सिको में स्टीव के पैसे खत्म हो गए थे।
- पैसे खत्म होने पर उन्होंने एक मैगजीन के लिए लिखना शुरू कर दिया।
- इस साल तक वापस लंदन पहुंच सकते हैं स्टीव।