पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेपी मॉर्गन के सर्वर में हैकर्स ने लगाई सेंध, नहीं चुरा सके पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोस्टन। वित्तीय क्षेत्र की कंपनी जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के दर्जनों सर्वर में हैकरों ने सेंध लगा दी। हालांकि वह कोई बड़ी जानकारी अथवा पैसे चुराने में नाकामयाब रहें।
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने जेपी मार्गन की प्रवक्ता क्रिस्टीन लेमकाउ के हवाले से बताया कि हैकरों ने बीते जून में कंपनी के दर्जनों सर्वर पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि कंपनी अमेरिकी जांच अधिकारियों के साथ मिलकर हैकरों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमने कंपनी के सर्वर में सेंध लगाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। बैंक ने सर्वर में सेंध के दौरान कोई अजीब गतिविधि नहीं देखी। सर्वर पर कब्जे के बावजूद हैकरों ने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया। बैंक से पैसे भी नहीं निकाल सके।
अखबार के मुताबिक, हैकरों ने लगभग 10 लाख ग्राहकों के खातों के बारे में जानकारी निकाली। हालांकि उन्हें वित्तीय जानकारियां या सोशल सिक्युरिटी नंबर नहीं मिल सके।