पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काबुल के एक ऑडिटोरियम में आत्मघाती हमला

अफगानिस्तान: आत्मघाती हमले के विरोध में हो रहे नाटक के दौरान ही हुआ आत्मघाती हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक ऑडिटोरियम में आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस ऑडिटोरियम में आत्मघाती हमलों की निंदा में अभिनीत नाटक दिखाया जा रहा था। एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इसमें एक ही मौत, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
आंतरिक मामलों के उपमंत्री जनरल अयूब सालान्गी के मुताबिक, आयोजन स्थल पर विस्फोट करने वाले संदिग्ध हमलावर की उम्र करीब 17 साल थी। विस्फोट उस समय हुआ, जब आत्मघाती हमलों की निंदा में एक नए नाटक 'हार्टबीट साइलेंस आफ्टर द एक्सप्लोजन' का मंचन हो रहा था।
तालिबानी प्रवक्ता जाबिहुल्लाह मुजाहित ने बताया, हमलावर ने आयोजन को निशाना इसलिए बनाया कि यह नाटक इस्लाम के मूल्यों के खिलाफ था। हमारे जिहाद गतिविधियों को फैलाने वाला था। खासकर आत्मघाती हमले को।