पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में छह सैनिकों की मौत

काबुल में आत्मघाती हमले में छह सैनिकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आत्मघाती हमले के बाद का नजारा।
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी क्षेत्र में सैनिकों को ले जा रही एक बस को गुरुवार को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में छह सैनिकों की मौत हो गई।
राजधानी काबुल के प्रांतीय पुलिस प्रमुख हसमत स्टनकझई ने बताया कि राजधानी में तराईखेल क्षेत्र के जलालाबाद राजमार्ग के समीप सैनिकों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। इससे नौ सैनिकों की मौत हो गई।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने स्थानीय मीडिया को भेजे अपने एक संदेश में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।