पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओस्लो में कैलाश सत्यार्थी और मलाला यूसुफजई की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कैलाश सत्यार्थी बोले, \'मलाला यूसुफजई मेरी बेटी की तरह\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मलाला यूसुफजई के साथ कैलाश सत्यार्थी।
स्टॉकहोम। भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने कहा है कि पाकिस्तान की मलाला यूसुफजुई उनकी बेटी की तरह है।
शांति के लिए इस साल के संयुक्त नोबेल पुरस्कार विजेता सत्यार्थी और मलाला मंगलवार शाम नोबेल कमिटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। दोनों को बुधवार को शांति के लिए 2015 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
कैलाश सत्यार्थी बाल अधिकार और बाल श्रम के खिलाफ कई दशकों से अभियान छेड़े हुए हैं। उनका एनजीओ 'बचपन बचाओ आंदोलन' बच्चों के लिए काम करता है। वहीं, पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करती हैं। इससे नाराज होकर 2012 में तालिबान ने उन पर जानलेवा हमला किया था। उनके सम्मान में संयुक्त राष्ट्र संघ 'मलाला डे' भी मनाता है।
सत्यार्थी ने अपने भाषण में कहा कि वह नोबेल कमिटी को धन्यवाद देते है, जिसने उन्हें अवॉर्ड के लिए चुना। 60 वर्षीय कार्यकर्ता ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मलाला को अपनी बेटी जैसी बताया। उन्होंने कहा कि वह करोड़ों बच्चों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी महसूस करते हैं। दुनिया में जन्मे सभी बच्चों को आजादी से जीने, बड़े होने और मुस्कराने का हक है।
आगे देखें तस्वीरें...