पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

19 साल की लड़की ने नींद में दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने रखा था वेंटलेटर पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओसावाटोमी। अमेरिका के केन्सास में एक किशोरी ने नींद में ही बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी को पिछले काफी समय से बुखार था और उसे दवाइयों की मदद से कोमा में रखा गया था।
केन्सास के ओसावाटोमी की 19 वर्षीय एबीगेल उनरू को पिछले साल दिसंबर में बुखार हो गया था। शुरुआत में एबीगेल को लगा कि उसे ठंड लग गई है, लेकिन कुछ ही दिनों में लक्षण और बुरे होते गए।
तेज बुखार से पीड़ित एबीगेल न्यू ईयर की शाम बेहोश हो गई। एबीगेल की दादी कैथरीन उसे नजदीक स्थित ओवरलैंड पार्क रीजनल मेडिकल सेंटर ले गईं। एबीगेल खुद सांस नहीं ले पा रही थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। इस दौरान एबीगेल सात महीने की गर्भवती थी।
मेडिकल जांच में मालूम चला कि एबीगेल के शरीर पर एच1एन1 वायरस का अटैक हुआ था। चूंकि एबीगेल गर्भवती थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसकी और बच्चे की जान बचाने के लिए उसे दवाइयों के सहारे कोमा में रखा। बार्बिचुरेट दवाई के जरिए कोमा में रखी गई एबीगेल ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डिलीवरी के दो हफ्तों बाद एबीगेल होश में आ गई है, लेकिन अभी वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।