पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kate Middleton Hoax Call Radio Donates $5,50000 To Family Of Indian Nurse

ऑस्ट्रेलियन रेडियो चैनल ने भारतीय नर्स के परिवार को दिए 3.35 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियन रेडियो चैनल 'टुडे एफएम' के दो जॉकी की चालबाजी से आहत भारतीय नर्स जेसिंथा सलदान्हा ने 2012 में खुदकुशी कर ली थी। इस रेडियो चैनल ने अब सलदान्हा के परिवार को 5.50 लाख डॉलर (3.35 करोड़ रु.) दान दिए हैं।
ऑस्ट्रेलियन रेडियो के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें नहीं पता कि हम इस राशि से उनका दर्द दूर कर पाएंगे या नहीं, लेकिन उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें कुछ मदद मिल जाएगी।'
रेडियो चैनल के दो जॉकी ने दिसंबर 2012 में सलदान्हा को झूठी पहचान बताकर उनसे प्रिंस विलियम की गर्भवती पत्नी की तबीयत की जानकारी ली थी। फिर इसे प्रसारित किया था। इससे आहत सलदान्हा ने खुदकुशी कर ली थी।
(FILE PHOTO: जेसिंथा सलदान्हा)