त्रिपोली. लीबिया में अपहृत मिस्र के पांचों राजनयिकों और एक अन्य व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है। मिस्र के उपविदेश मंत्री अब्दुल रजाक अल ग्रेदी ने बताया कि उन्हें कैसे रिहा किया गया या किस गुट ने उनका अपहरण किया था। इसके बारे में कोई जानकारी है। उन्होंने बताया कि तीन राजनयिक अपने घर पहुंच चुके हैं, जबकि दो अन्य राजनयिकों समेत तीन अन्य लोग रिहाई के बाद राजधानी त्रिपोली जा रहे हैं।
चार राजनयिकों का पिछले शनिवार को त्रिपोली में उनके घरों से अपहरण किया गया था, जबकि एक राजनयिक का शुक्रवार को ही अपहरण किया गया था। इनमें मिस्र के सांस्कृतिक दूत भी शामिल थे। लीबिया की सरकार ने कहा था कि लीबिया के आतंकवादी संगठन ऑपरेशन्स रूम के कमांडर शबान हादिया की मिस्र में हुई गिरफ्तार की प्रतिक्रिया स्वरूप आतंकवादियों ने पांचों राजनयिकों का अपहरण किया था।
अपहरणकर्ताओं ने भी अल अरबिया चैनल को फोन कर मिस्र से हादिया को 24 घंटे के अंदर छोड़ने की मांग की थी। अपहरण की घटना के बाद रविवार को मिस्र ने लीबिया में अपना दूतावास और वाणिज्य दूतावास भी बंद कर दिया था।