पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kim Jong un Executed Entire Family Of Jang Song Thaek

नॉर्थ कोरिया: अंकल के बाद किम ने अपने ही रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने अपने संगे संबंधियों की हत्या करवा दी है। साउथ कोरियाई मीडिया से मिली खबरों के मुताबिक किम ने अपने अंकल जेंग सोंग थाएक के बच्चों, भाइयों और पोते-पोतियों को को मरवा डाला है। गौरतलब है कि कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त 67 वर्षीय जेंग सोंग थाएक को भी पिछले साल दिसंबर में मौत की सजा दी गई थी।
योनहैप न्यूज एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि पारिवारिक सदस्यों को कब मारा गया है, लेकिन उनकी हत्या थाएक की मौत के बाद ही की गई है।
सूत्रों से प्राप्त खबरों के आधार पर एजेंसी ने बताया कि मरने वालों में थाएक की बहन जेंग ये सुन, उसका पति जोन योंग जिन और थाएक का भतीजा जेंग योंग चोल शामिल हैं। थाएक के दो बेटों को भी मार डाला गया है। बताया जा रहा है कि जोन योंग जिन और जेंग योंग चोल क्यूबा और मलेशिया में उत्तर कोरिया के राजदूत थे। थाएक के दोनों भाइयों और उनके बच्चों को भी मारा गया है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।