पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना के साथ अभ्यास करने वाले जॉर्डन के किंग का फोटो हुआ वायरल

जॉर्डन किंग अब्दुल्ला के फोटोज हुए वायरल, ISIS के खात्म की खाई हैं कसमें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्मान। कुछ दिन पहले इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकियों ने जॉर्डन के पायलट को जिंदा मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए जॉर्डन की सेना ने आईएस के ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। सेना के सुप्रीम कमांडर 53 वर्षीय किंग अब्दुल्ला (द्वितीय) भी मैदान में जुट गए हैं। वे हर दिन सेना के साथ अभ्यास करते हैं। इंटरनेट पर चर्चित हैं, क्योंकि उन्हें प्रेरणा समझा जा रहा है।
किंग अब्दुल्ला 35 साल सेना में रहे हैं। स्पेशल फोर्सेस के कमांडर रह चुके हैं। उन्हें वॉरियर किंग भी कहा जाता है। 1980 में यूके की रॉयल मिलिट्री अकादमी में शामिल होने के बाद वे एलाइट कोबरा अटैक हेलिकॉप्टर के पायलट बने थे। उन्होंने ही एलाइट स्पेशल ऑपरेशन कमांड बनाई, जो मध्य-पूर्व में श्रेष्ठ है।
आज आईएसआईएस के खिलाफ वे फिर मैदान में हैं और सेना का हौसला बढ़ा रहे हैं। सैनिक ड्रेस में उनकी ट्रेनिंग और पायलेटिंग के कुछ फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक पर अपलोड हैं, जो अब चर्चित हो रहे हैं। उनके मूवमेंट के वीडियो यूट्यूब पर 'द रॉयल हैशमाइट कोर्ट' चैनल पर हैं।
आगे देखें, संबंधित फोटोज...
(स्रोत: इंस्टाग्राम)