फोटो: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
बीजिंग। चीन के दक्षिणी क्षेत्र गुआंग्शी में एक शख्स ने चार स्कूली बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार हुई घटना में हमलावर ने उस वक्त बच्चों पर हमला कर दिया, जब वे स्कूल जा रहे थे। चार में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
चीन में बीते कुछ महीनों से स्कूली बच्चों पर इस तरह के हमले की कई घटनाएं हुई हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने एक हमलावर ने तीन स्कूली बच्चों की हत्या कर दी थी। तब कई घायल भी हुए थे।
आगे देखें, संबंधित तस्वरें...