पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kurdish Peshmerga Female Fighters Practise For Battle Against ISIS

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की खैर नहीं, आ रही महिलाओं की फौज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इराक के सुलेमानिया में मिलिट्री कैंप में सेना के साथ अभ्यास करती कुर्द महिलाओं की फौज।)
इंटरनेशनल डेस्क। इराक और सीरिया में आईएसआईएस ने जंग छेड़ रखी है। दोनों ही देशों की सेनाएं इनसे कड़ा मुकाबला कर रही हैं। साथ ही, दूसरे देश भी इसमें उनकी मदद कर रहे हैं। ISIS के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इराक में कुर्दिश महिलाओं की फौज भी अब उनसे लोहा लेने के लिए तैयार है। मध्यपूर्व के बाकी पड़ोसी देशों की सेनाओं के विपरीत पेशमेर्गा (कुर्दों की सेना) महिलाओं को सेना में भर्ती की अनुमति देता है।
कुर्द महिलाएं न सिर्फ इस सेना का हिस्सा बन सकती हैं, बल्कि वो अपने पुरुष साथियों की बराबरी करते हुए दुश्मनों से आमने-सामने मुकाबला भी करती हैं। पेशमेर्गा में महिलाओं को आगे बढ़ने की पूरी आजादी होती है। वो बड़े से बड़े पद तक पहुंचने में सक्षम हैं। महिलाओं को तैयार करने में मिलिट्री फोर्स भी बहुत अहम भूमिका निभाती है।
मिलिट्री के साथ संयुक्त अभ्यास और संगठन की ओर से महिलाओं को शिक्षा देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाता है। आगे हम कुर्द महिला फौज की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो ISIS से मुकाबला करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं। ISIS के खिलाफ अपनी तैनाती से पहले वो सेना के साथ संयुक्त अभ्यास में जुटी हुई हैं।
आगे देखिए, ISIS के आतंकियों से मुकाबला करने के लिए ट्रेनिंग लेतीं कुर्द महिलाएं...