पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान और इराक के फौजी अफसर आईएसआईएस के आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं

ISIS के आतंकियों को पाक दे रहा है ट्रेनिंग, कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति का दावा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगदादइस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों को पाकिस्तान, इराक और पूर्व सोवियत संघ के फौजी अफसर ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस नए दावे से यह तनाव और बढ़ सकता है, क्याेंकि पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में पहले से ही तनाव चल रहा है। इराकी कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति मसूद बरजानी ने दावा किया कि आईएस आतंकियों ने 1700 अमेरिकी बुलेट प्रूफ हमर गाड़ियों को भी कब्जे में ले रखा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "आतंकियों ने सोवियत संघ के समय फौजी अफसर रहे लोगों की भर्ती उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, तातारिस्तान और चेचन्या से की है। हालांकि, पाकिस्तान के कौन-से अफसर इसमें शामिल हैं, इसका ब्योरा उन्होंने नहीं दिया।"
गौरतलब है कि आईएस आतंकियों ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर 'खलीफा का राज' कायम कर रखा है। इन लोगों ने इराक और सीरिया की सेनाओं के हथियार चुराए और कुछ हथियार बैजी के गोदाम से लूटे।