जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भीषण बारिश के बाद दो जगह जमीन धसक गई। इससे 19 लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य लापता हैं। घटना पूर्व जावा के जोमबांग जिले के मेकारसादी गांव में हुई है। यहां पहाडिय़ों से आने वाले कीचड़ में पांच घर दब गए। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहों ने इस बात की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने कीचड़ के ढेर से सात शव निकाले हैं। अन्य लोगों की तलाशी जारी है। उन्होंने बताया कि उपकरणों की कमी से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी, सैनिक और निवासी अपने हाथों और फावड़ों से मलबा हटा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।