पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News Russia Twin Toilet Photo At Sochi Olympics Goes Viral

सोशल मीडिया में वायरल हुईं सोची ओलंपिक्‍स के लिए बनाए गए ट्विन टॉयलेट की तस्‍वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. रूस में होने वाले शीतकालीन ओलिंपिक गेम्‍स 'सोची' के लिए बनाए गए ट्विन टॉयलेट की तस्‍वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं। ये तस्‍वीरें पहली बार तब सामने आईं, जब बीबीसी के रिपोर्टर स्‍टीव रोजेनबर्ग बाथरूम यूज करने पहुंचे। वह ट्विन टॉयलेट देख कर हैरान रह गए। उन्‍होंने ट्विन टॉयलेट की तस्वीरें ली और ट्विटर पर शेयर कर दीं। इसके बाद धड़ाधड़ लोगों ने तस्‍वीरों को शेयर करना शुरू कर दिया। सबसे पहले यह रूस में चर्चा का विषय बना और फिर दुनिया भर में सोशल मीडिया पर ट्विन टॉयलेट की खूब चर्चा होने लगी।
आर स्पोर्ट न्यूज एजेंसी के एडिटर वाइजली कोनोव ने टि्वन टॉयलेट की तस्‍वीरों के बारे में लिखा- रशियन सॉकर स्टेडियम्‍स में इस तरह के टॉयलेट आम बात हैं। वहां पर इनका इस्‍तेमाल पहले से हो रहा है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्‍होंने अपनी बात को साबित करने के लिए एक तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें तीन टॉयलेट्स एक ही कमरे में दिखाए गए हैं। गौरतलब है कि सोची ओलिंपिक्स 7 फरवरी से शुरू होगा और 23 फरवरी तक चलेगा।
आगे पढ़ें, ट्विन टॉयलेट को लेकर आ रहे जबरदस्‍त जोक्‍स