पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Second Solar Storm Hits Earth, Auroras Expected

पृथ्वी से टकराया सोलर तूफानः आसमान में दिख सकता है सतरंगी प्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः बीती रात तस्मानिया में देखी गई ऑरोरा अस्ट्रेलिस। ऑरोरा अस्ट्रेलिस यानी दक्षिण ध्रवीय प्रकाश सोलर हवाओं के आपस में टकराने और चुंबकीय प्रभाव के कारण पैदा होती है। ये आसमान में दिखाई पड़ती हैं।
नई दिल्ली. इस वीकेंड पर जिन दो बड़े सोलर तूफान के धरती से टकराने की बात कही जा रही थी, उनमें से दूसरा तूफान भी धरती से टकरा गया है। इस वजह से ध्रुवीय इलाकों में आसमान पर रंग-बिरंगे नजारे देखे गए। लेकिन इससे संचार व बिजली की आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी है।
यूएस नेशनल ओसनिक एंड एटमोस्‍फेरिक एडमिशन (एनओएए) के द स्‍पेस प्रेडिक्‍शन सेंटर के मुताबिक यह तूफान अब अपने सबसे अहम चरण में प्रवेश कर गया है। यह अनुमानित जी 3 लेवल तक पहुंच चुका है। यह लेवल काफी मजबूत माना जाता है। सेंटर के मुताबिक यह स्थिति कई घंटों तक बनी रहेगी।
वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान के चलते बिजली घर, सैटेलाइट्स व रेडियो ट्रांसमिशन प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, इसका असर भारत में नहीं होगा। इसका असर कनाडा, उत्‍तरी अमेरिका और अमेरिका के सुदूर उत्‍तरी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा।
आगे की स्लाइड में देखिए, संबंधित तस्वीरें...