पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News ISIS Video Claims To Show Beheading Of British Hostage

ISIS ने वीडियो जारी कर किया ब्रिटिश नागरिक का सिर कलम करने का दावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः ब्रिटिश नागरिक डेविड हैंस का सिर कलम करने से पहले की तस्वीर।
वाशिंगटन. आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ब्रिटिश नागरिक डेविड हैंस का सिर कलम करने का दावा किया है। आईएसआईस ने इसके सबूत के तौर पर एक वीडियो भी जारी किया है। यह वीडियो आतंकवाद पर नजर रखने वाली वेबसाइट SITE पर उपलब्ध है। वीडियो में एक मास्क लगाए एक बंदूकधारी शख्स को एक नागरिक का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। हाल के दिनों में आईएसआईएस द्वारा किसी नागरिक की सिर काटकर हत्या किए जाने औऱ वीडियो जारी करने का यह तीसरा मामला है।
अमेरिका के सहयोगियों को संदेश
2 मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो को 'अमेरिका के सहयोगियों को एक संदेश' शीर्षक से जारी किया गया है। आईएसआईएस ने अपने इस कदम के लिए ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन को जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि अमेरिका के इराक में जिहादियों के खिलाफ जंग शुरू करने में उन्होंने भी सहयोग करने की बात कही है।
ब्रिटेन को धमकी
वीडियो में ब्रिटेन को संबोधित करते हुए कहा गया है, "तुम खुद ही इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका के साथ मिल गए। ठीक वैसे ही जैसे इससे पहले टोनी ब्लेयर (पूर्व ब्रिटिश पीएम) ने किया। तुम उस ट्रेंड को अपना रहे हो जिसमें ब्रिटिश पीएम अमेरिका को ना कहने का साहस नहीं रखते।"
वीडियो में दिख रहा शख्स भी वही नजर आ रहा है, जिसने अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की सिर काट कर हत्या की थी। वीडियो में आतंकी ब्रिटेन को धमकी दे रहा है, "अमेरिका के साथ सहयोग तुम्हारे विनाश को बढ़ाएगा और ब्रिटिश नागरिकों को एक दूसरी खूनी जंग में धकेल देगा।"
मानवीय मदद के लिए काम करने वाली संस्था से जुड़े थे हैंस
स्कॉटलैंड में पैदा हुए 44 वर्षीय हैंस को मार्च 2013 में सीरिया में बंधक बना लिया गया था। इसी महीने जारी एक वीडियो में उसकी हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। हैंस राहत और बचाव कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एजेंसी फॉर टेक्निकल कॉपरेशन एंड डेवलपमेंट (ACTED) के साथ काम कर रहे थे।
अमेरिकी पत्रकार सॉटलॉफ और जेम्स फोले को भी सीरिया में बंधक बनाया गया था। आईएसआईएस ने 19 अगस्त को फोले और इसके दो हफ्ते बाद 2 सितंबर को सोटलोफ की हत्या का वीडियो जारी किया था।
आगे की स्लाइड में देखें डेविड हेंस की हत्‍या का वीडियो...