पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lebanon Fake Diplomat Jeison Neck Arrest In Colombia

इस फर्जी राजदूत को पहचान नहीं पाए थे कोलंबियाई अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गिरफ्तारी के बाद जैसन की तस्वीर लेती एक महिला)
वल्लेदुपर। कोलंबिया में इन दिनों एक केस सुर्खियों में है। यहां जैसन नेक नाम का व्यक्ति महीनों तक लेबनान का डिप्लोमेट (राजदूत) बनकर रहा। उसने फर्जी पासपोर्ट से कोलंबियाई अधिकारियों के साथ केवल मजाक किया, बल्कि स्टार होटलों और रेस्त्रां में रहने खाने का लुत्फ भी उठाया। हालांकि एक दिन जैसन पकड़ा गया और उसने कहा कि उसका उद्देश्य किसी को तकलीफ पहुंचाना नहीं था। उसके पास एक फर्जी पहचान-पत्र ऐसा भी था, जिसमें उसने खुद को लेक्चरर के रूप में दिखाया।

जैसन की पोल तब खुली जब सेना के कमांडर कर्नल एलेजेन्दरो ने उसे स्पेनिश भाषा बोलते सुना। उन्होंने लेबनानी दूतावास से सच्चाई का पता लगा लिया। यहां जैसन फर्जी व्यक्ति निकला और उसे सजा हो गई। कोलंबिया में जैसन को अभिनय का मास्टर कहा जा रहा है। साथ ही कोलंबियाई अधिकारियों की बुद्धि को शून्य बताकर उनकी हंसी उड़ाई जा रही है।

आगे देखिए: एक्टिंग के इस मास्टर की कुछ और तस्वीरें