पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Life Threatening Tumour Removed From Goldfish

10 वर्षीय गोल्डफिश के सिर से निकाला ट्यूमर, 45 मिनट चली सर्जरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में एक गोल्डफिश की सर्जरी की गई। 10 वर्षीय इस गोल्डफिश के सिर से ट्यूमर निकाला गया है।
गोल्डफिश का नाम जॉर्ज है और उसके मालिक ने उसे मेलबर्न स्थित जानवरों के अस्पताल में भर्ती करवाया था।
अस्पताल के डॉक्टर ट्रिस्टन रिच ने बताया कि 80 ग्राम वजनी इस मछली की सर्जरी 45 मिनट तक चली, जो काफी जटिल थी। डॉक्टर के मुताबिक, उन्होंने मछली के मालिक को ट्यूमर निकलवाने या उसे मार देने का ऑप्शन दिया। मालिक ने सर्जरी करवाने का फैसला लिया।
उन्होंने बताया, "ट्यूमर की वजह से मछली को खाने में काफी परेशानी हो रही थी और दूसरी मछलियां उसे परेशान भी कर रही थी। यह काफी बड़ा ट्यूमर था। सर्जरी के बाद हमने उसे साफ पानी की बाल्टी में छोड़ दिया। अच्छी बात यह थी कि सर्जरी के बाद भी वो जीवित थी।"
सर्जरी के दौरान, पाइप के जरिए उसके गलफड़ों को ऑक्सीजनयुक्त पानी दिया गया।
मछली की मालकिन लिन ऑर्टन ने बताया कि वे जॉर्ज को परेशान होते हुए नहीं देख सकते थे।
लिन ने बताया, "हम अक्वेरीअम के पास घंटों तक बैठकर उसे देखते थे। मछलियों को देखना काफी सुकून देता है। वे सिर्फ पानी में तैरती वस्तुएं नहीं, बल्कि जीव हैं।"
जॉर्ज की सर्जरी में करीब 11 हजार रुपए (110 पाउंड) खर्च आया है। अगले 20 सालों तक उसके जीने की संभावना है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, सर्जरी से संबंधित तस्वीरें।