पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Long Way From China Arrived In Spain Train

सबसे लंबा सफर तय कर चीन से स्पेन पहुंची ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैड्रिड. चीन से चली एक ट्रेन 13 हजार से अधिक किमी का सफर तय कर मंगलवार सुबह स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंच गई।
22 दिन के इस ऐतिहासिक सफर के दौरान ट्रेन रूस और जर्मनी जैसे कई देशों से होकर गुजरी। यह विश्व की अब तक की सबसे लंबी ट्रेन यात्रा है।
इसका मकसद अगले साल से दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के लिए नियमित रेल यात्रा शुरू करनी है।
चालीस बोगियों वाली यह मालगाड़ी गत 18 नवंबर को चीन के यीयू शहर से चली थी। इसमें स्टेशनरी के अलावा क्रिसमस और शिल्प उत्पाद लदे हुए थे।
लौटते वक्त ट्रेन में जैतून के तेल और महंगी शराब चीन भेजी जाएगी। 13,052 किमी लंबे इस सफर में ट्रेन कजाखिस्तान, रूस, बेलारूस, पोलैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों से होकर गुजरी। यीयू और मैड्रिड के बीच की दूरी उत्तर और दक्षिणी ध्रुव से अधिक है।
हर 800 किमी की यात्रा पूरी होने पर ट्रेन का इंजन बदला जाता था, जबकि एक से दूसरे देश में पहुंचने पर मालगाड़ी के क्रू सदस्य बदल जाते थे।
मैड्रिड में चीनी दूतावास के व्यापार निदेशक ह्यूआंग यजोंग ने कहा, इससे पता चलता है कि चीन यूरोपीय देशों के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को कितनी अहमियत देता है। इससे चीन और यूरोपीय देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।