पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेलेंटाइन डे पर लवर गांव को प्यार लौटाने की कोशिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विल्टशायर (ब्रिटेन). विल्टशायर इलाके का लवर गांव वेलेंटाइन डे पर अनूठी मुहिम चलाने जा रहा है। वह है अपनी खोई हुई पहचान वापस पाना। हालांकि इस गांव का नाम पहले वेस्टमिंस्टर ग्रीन था पर 1876 के बाद इसे लवर के नाम से ही जाना जाने लगा था। हजारों की संख्या में यहां वेलेंटाइंस ग्रीटिंग कार्ड्स आते थे।
पिछले कुछ साल में यहां पर स्थानीय सुविधाएं बंद होती गई। 2008 में एकमात्र पोस्ट ऑफिस था उस पर भी ताले डल गए। यहां का एकमात्र रोड साइन भी लोग कई बार उठा ले गए। दस साल पहले तक यहां पब हुआ करता था, प्राइमरी स्कूल और कई सुविधाएं थी। यानी ये गांव की संपन्नता को बनाए रखने की चुनौती की शुरुआत थी।
अब स्थानीय लोग सरकार के भरोसे न रहते हुए अभियान चलाकर इसे अपनी पहचान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 1.10 लाख पाउंड (84.3लाख रुपए) से स्कूल बिल्डिंग को खरीदा है। अब इसे कम्युनिटी सेंटर के तौर पर विकसित कर रहे हैं। साथ ही इसमें प्री-स्कूल भी खोला जाएगा। धीरे-धीरे बाकी सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी।
हालांकि गांव के लोगों ने 70 हजार पाउंड (53.47 लाख रुपए) तो जुटा भी लिए हैं। साथ ही उन्होंने 50 से ज्यादा स्थानीय ब्रैंड्स को वेलेंटाइन कार्ड्स भेजे हैं ताकि वे भी अपना थोड़ा प्यार इस गांव के लिए दर्शाएं और आर्थिक रूप से इसे फिर खड़े होने में मदद करें।
लवर कम्युनिटी के चेयरमैन और ट्रस्टी निक गिब्स बताते हैं ये रोमांचक मौका है लवर कम्युनिटी के लिए और उनके लिए भी जो गांव की जिंदगी से प्यार करते हैं। हम ये साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सब साथ मिल जाएं तो हम गांव को फिर से खड़ा कर सकते हैं और उसे आधुनिक रूप दे सकते हैं।
इसीलिए ये अभियान शुरू किया। हम सिर्फ कम्युनिटी सेंटर बनाकर ही चुप नहीं बैठेंगे। हम अपनी शान डाक सेवा को भी जल्द ही बहाल करेंगे। इसके लिए 5किमी की फन रन भी आयोजित करेंगे।
गांव की महिला कैटी गिब्स जो कॉर्पोरेट कोच भी हैं, जो इस अभियान से उत्साहित हैं। वे बताती हैं कि हमने गांव के नाम पर ये गेम खेला है। ये लव लैटर है गांव की सांसें लौटाने के लिए। हमें इस गांव से बहुत प्यार है और चाहते हैं कि दूसरे भी उतना ही लगाव रखें।
आगे की स्लाइड्स में देखें, PHOTOS...
खबरें और भी हैं...