पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचांदी सी रेत में सफेद रंग जैसा दिखता समुद्री किनारा और साफ समुद्री पानी किसी को भी अपनी ओर खींच सकते है। लेकिन आईलैंड माहो बीच इस चीज के मशहूर नहीं है। यह दुनियाभर के पर्यटकों को सिर्फ इसलिए आकर्षित करता है, क्योंकि यहां से प्लेन कुछ मीटर की ऊंचाई से गुजरते हैं।
ऐसा नजारा दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलता। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पर्यटकों को उछल कर विमानों को छूने की कोशिश करते हैं। एयरपोर्ट का रनवे बीच के सबसे आखिर में खत्म होता है इसलिए विमानों की उड़ान यहां सबसे नीचे होती है।
प्रिंस जूलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया में सबसे कम ऊंचाई फ्लाईओवर है। यहां से बोइंग 747 जैसे भारीभरकम विमान उड़ान भरते हैं। लोग प्लेन के गुजरने के दौरान खुद को फोटो में कैद करते हैं, ताकि यह हमेशा के लिए यादगार बन जाए। (अंदर की स्लाइड में देखें कैसे हो सकते हैं खतरनाक )
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.